activities

गतिविधियाँ

अनुष्ठान - छात्रों को विद्यालय अध्ययन के अतिरिक्त अनुष्ठानों में निपुण करने के लिये वैदिक आचार्यो के द्वारा प्रतिदिन प्रायोगात्मक रुप में अनुष्ठान का आयोजन किया जाता है।
प्रवास - पूरे भारत के विभिन्न आध्यात्मिक राष्ट्रीस स्मृति स्थल आदि का भ्रमण।
रैली (यात्रा) - जन जागृति जनचेतना हेतु विभिन्न यात्रायें।
सेमिनार - संस्कृत के विषयों पर अन्तराष्ट्रीय विद्वान वक्ताओं को आमंत्रित करके अन्तराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।
राष्ट्रीय त्यौहार - प्रतिवर्ष स्वतंत्रता दिवस एंव गणतंत्र दिवस गॉंधी जयंती हर्ष उल्लास के साथ आयोजन।
सांस्कृतिक कार्यक्रम - संस्कृत भाषा में छात्रों द्वारा नृत्य-नाटक का मंचन।
खेल-कूद प्रतियोगिता - दैनिक छात्राओं को प्रतिदिन खेल शिक्षक के द्वारा विभिन्न खेलों का अभ्यास करवाना, तथा प्रतिवर्ष 07 दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव का आयोजन।
यज्ञोपवीत संस्कार - सभी छात्राओं का बसन्तोत्सव के अवसर पर यज्ञोपवीत संस्कार करवाया जाता है।
मासिक कार्यक्रम - सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को बालसभा के रुप में निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि करवायी जाती है।
अध्यात्मिक यात्रा - भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा विवाह पंचमी पर राम यात्रा डोल ग्यारस पर जल विहार शारदीय नवरात्रि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन कलश यात्रा राष्ट्रीय त्यौहारों पर प्रभात फेरी।
Daily Activities

दैनिक गतिविधियाँ

  1. प्रातः स्मरण – सूर्यादय के पहले ब्रह्ममूहूर्त में प्रातः स्मरण

  2. संध्या वंदन – प्रातःकालीन एवं सायंकालीन गायत्री की उपासना हेतु दोनों समय संध्या वंदन।

  3. मंदिर आरती – प्रातःकालीन एवं सायंकालीन आरती में सम्मिलित होना।

  4. विद्यालयीन प्रार्थना – प्रातः 09ः40 बजे से प्रातः 10ः00 बजे तक।

  5. विद्यालय समय – प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक।

  6. कक्षा – प्रातः 10ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक।

  7. भोजन – प्रातः 08ः00 से 09ः00 बजे तक बालभोग, 12ः00 से 01ः00 दोपहर भोजन, एवं रात्रि भोजन 07ः00 से 08ः00 बजे तक

  8. खेलकूद – सायं 04ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक।

  9. छात्रावास स्वाध्याय – रात्रि 07ः00 से 08ः00 बजे तक।

श्री रावतपुरा सरकार संस्कृत संस्थानम्

SORT By Rating
SORT By Order
SORT By Author
SORT By Price
SORT By Category
[academy_login_form]